Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Community pays tribute to Mumbai textile merchant Shivcharan Gupta; his daughters did not attend.
{"_id":"6a81bbed14d6d69bca03cbf3","slug":"video-community-pays-tribute-to-mumbai-textile-merchant-shivcharan-gupta-his-daughters-did-not-attend-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता को समाज ने दी श्रद्धांजलि, नहीं आईं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता को समाज ने दी श्रद्धांजलि, नहीं आईं बेटियां
सोनीपत। मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता को रविवार सुबह गीता मंदिर में समाज ने दी श्रद्धांजलि दी। पिता की अंत्येष्टि की तरह श्रद्धांजलि सभा में भी उनकी बेटियां नहीं पहुंची। श्रद्धांजलि सभा में मेयर राजीव जैन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दीवान समेत जिले की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। यहां सभी ने हवन में आहुति डालकर सभी के कल्याण की कामना की।
रविवार को गीता मंदिर में दिवंगत शिवचरण गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर दिवंगत आत्मा की शांति व जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि भी पहुंचे। सभी ने बुजुर्गों की सेवा व उन्हें परिवार से दूर न करने का संदेश दिया। इस मौके पर समाज कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद, रक्षक सेवा भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा, जगत समाजसेवी व पुलिसकर्मी, पूर्व आईजी सुमन मंजरी, समाजसेविका उषा भंडारी, एडवोकेट व समाजसेवी देवेन्द्र समेत शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।