{"_id":"69aff46cb77cb518e4083160","slug":"video-district-councilor-protested-for-bad-road-condition-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: महलाना रोड पर बने गड्ढे में बैठकर जिला पार्षद ने किया प्रदर्शन, लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: महलाना रोड पर बने गड्ढे में बैठकर जिला पार्षद ने किया प्रदर्शन, लोगों ने जताई नाराजगी
गढ़ी ब्राह्मणान के पास महलाना रोड पर बने गड्ढे में बैठकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अनोखा प्रदर्शन किया। साथ ही अन्य लोगों ने भी लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि महलाना रोड काफी समय से टूटा हुआ है। आम आदमी को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई बार प्रशासन को सड़क निर्माण के लिए शिकायत की चुकी है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं गई गई।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि लगातार हो रही दुर्घटना की वजह से वाहन चालक परेशान है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए रोड को जल्द से जल्द प्रशासन बनाने का काम करें। आज अनदेखी के कारण सड़क पर कई फुट के गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोहाना रोड पर सीवर के ढक्कन नहीं लगे हुए। कोर्ट रोड की दशा खराब होने से लोगों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। करेवड़ी रोड के निर्माण को लेकर प्रशासन को अवगत करा रखा है। उसके बाद भी सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 14 मार्च को अनोखे ढंग से पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। वह ढोल नगाड़े के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पहुंचेंगे। इस अवसर पर संदीप, कुलदीप, राजबीर, सुरेंद्र, रघुवीर, जगविंद्र, सुरेश, प्रवीण, अमित भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।