Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Due to stoppage of drainage of contaminated water in Sonipat, water has entered in front of 36 houses, people are troubled
{"_id":"67af1250e99866866c05a991","slug":"video-due-to-stoppage-of-drainage-of-contaminated-water-in-sonipat-water-has-entered-in-front-of-36-houses-people-are-troubled","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में दूषित पानी की निकासी ठप होने से 36 घरों के आगे पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में दूषित पानी की निकासी ठप होने से 36 घरों के आगे पानी, लोग परेशान
गांव जगदीशपुर के पास रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होने से उत्तर रेलवे ने दूषित पानी की निकासी बंद कर दी है। जिससे गांव की गलियों में 36 घरों के आगे पानी भरा हुआ है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचे और निगमायुक्त को शिकायत करके पानी निकासी शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीण सुरेंद्र, महबूब, जगबीर सरोहा, रामकिशन, बिजेंद्र, प्रिंस सरोहा व विजय ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर रेल अंडरब्रिज का काम शुरू हुआ है। रेलवे ने अपनी जमीन में दूषित पानी की निकासी बंद कर दी है। जिससे गांव में पानी की निकासी ठप हो गई है। इस समस्या को लेकर पहले भी निगम कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक निगम प्रशासन ने पानी की निकासी शुरू नहीं कराई है।
जिससे घरों के आगे लगातार पानी भर रहा है। जिससे अधिकतर घरों से बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की ओर से पहले भी निकासी का दावा किया था, एक दिन टैंकर भेजकर पानी की निकासी के लिए खानापूर्ति कर दी। गलियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। घरों की नींव में पानी पहुंच रहा है। निगमायुक्त हर्षित कुमार ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।