{"_id":"68da647b3c6209ee23038d47","slug":"video-four-schemes-including-paperless-registry-system-launched-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली समेत चार योजनाएं शुरू, भू स्वामियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली समेत चार योजनाएं शुरू, भू स्वामियों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व विभाग की चार योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा हलके की सब तहसील बाबैन से प्रदेश के सभी जिलों में पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया ताकि लोगों को और अधिक सहूलियत मिल सके।
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान व निखिल मदान पहुंचे। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली शुरू होने से लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्री से संबंधित सभी आंकड़े भरकर मोबाइल से ही रजिस्ट्री के लिए समय बुक कर पाएंगे। उसके बाद संबंधित अधिकारी इन दस्तावेजों की जांच कर आवेदनकर्ता को फोटो के लिए बुलाएंगे और उसकी रजिस्ट्री की जाएगी।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार ने निशानदेही के कार्य को भी पेपर रहित बनाया है इससे भी आपसी पारिवारिक झगड़ों में कमी आएगी। अब किसान घर बैठे अपनी जमीन की पैमाइश सामान्य खर्च पर करवा सकेगा। शुरू किए गए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा के माध्यम से लोग अपने मोबाइल पर राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं व कागजातों के बारे में पता लगा सकेंगे। विधायक ने कहा कि राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के ऑनलाइन होने से अब लोगों को अपने फोन पर ही अपने केस संबंधित तारीखों के बारे में पता लग जाएगा उन्हें संबंधित कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़ेंगे। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, जिससे जमीनी मामलों का निर्णय भी जल्द हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।