Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों ने दिया धरना, एमएसपी बढ़ाने व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग
{"_id":"6530fa06e7a000f75f022bf3","slug":"video-harayanae-ma-ganana-utapathaka-kasana-na-thaya-thharana-emaesapa-bugdhhana-va-daepa-khatha-upalbthha-karana-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों ने दिया धरना, एमएसपी बढ़ाने व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों ने दिया धरना, एमएसपी बढ़ाने व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग
सोनीपत में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर वीरवार को गन्ना उत्पादक किसानों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। साथ ही गेहूं व सरसों बिजाई के सीजन में डीएपी खाद उपलब्ध कराने व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने एसडीएम को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकार की ओर से जिन नियमों में संशोधन किया है। उसकी वजह से चावल निर्यातकों ने हड़ताल कर दी है। ऐसे में मिलर्स की ओर से धान की खरीद नहीं की जा रही है। 15 अक्तूबर से मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही। लोकल खरीद में धान का उचित भाव नहीं मिल रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही धान की खरीद शुरू नहीं कराई तो किसान आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।