Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Mahila Congress burns effigies of Kangana Ranaut and Education Minister Pralhad Joshi in Sonipat; levels serious allegations
{"_id":"6a6b08aa6446af57e10726b9","slug":"video-mahila-congress-burns-effigies-of-kangana-ranaut-and-education-minister-pralhad-joshi-in-sonipat-levels-serious-allegations-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में महिला कांग्रेस ने फूंका कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पुतला, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में महिला कांग्रेस ने फूंका कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पुतला, लगाए गंभीर आरोप
सोनीपत में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुई महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साई कार्यकर्ताओं ने पुतलों पर जूते मारकर अपना विरोध दर्ज कराया।
छात्राओं पर टिप्पणी को लेकर मांगी सार्वजनिक माफी
महिला कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्राओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कंगना रनौत अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देश की बेटियों से माफी मांगें। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज का भी कड़ा विरोध जताया।
केंद्र सरकार और भाजपा पर बोला हमला
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही नीलम बलियान ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छात्रों और महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पायल मलिक ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा शासन में लगातार महिलाओं और छात्राओं का अपमान किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।