Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का नपा कार्यालय में छापा, 18 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर
{"_id":"67ab40db8c514791be04144e","slug":"video-makhayamatara-uugdhanathasata-tama-ka-napa-karayalya-ma-chhapa-18-athhakara-va-karamacara-mal-gara-hajara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का नपा कार्यालय में छापा, 18 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का नपा कार्यालय में छापा, 18 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर
गन्नौर नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा डाला। इस दौरान 18 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए, जिनमें पांच नियमित कर्मचारी, तीन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी, चार स्थायी सफाई कर्मचारी और छह पालिका रोल के कर्मचारी शामिल थे। तहसीलदार गन्नौर और उपमंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार के पास दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी पाई गई, लेकिन इसके आदेश कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे।
टीम ने नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जिनमें जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई। वहां कोई सीसीटीवी नहीं था, जबकि यह आवश्यक था। साथ ही, कूड़ा उठाने वाले वाहन जिसमें एक डोजर और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों में जीपीएस नहीं लगा हुआ पाया गया। कूड़े की छंटाई के लिए मशीन नहीं मिली। टीम ने 10 फरवरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ट्रैक्टर-ट्राली से भेजे गए कूड़े के धर्मकांटा की वजन रसीद का मिलान प्लांट के रजिस्टर से नहीं मिला। टीम ने कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया की गंभीरता से जांच करने पर कई अनियमितता मिली। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों से अनियमितताओं और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।