{"_id":"67a88959cc804cdc0904de8b","slug":"video-newly-appointed-members-of-akhand-hindu-swabhiman-were-sworn-in-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत मेंं अखंड हिंदू स्वाभिमान के नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत मेंं अखंड हिंदू स्वाभिमान के नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ
जीटी रोड स्थित सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड हिंदू स्वाभिमान की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नए सदस्यों की नियुक्ति की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई पहुंचे। उन्होंने सदस्यों को शपथ दिलाई।
हरियाणा प्रांत प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि संगठन का कार्य समाज को संगठित करना है। मनीष राई की अध्यक्षता में समाज को एकजुट किया जा रहा है। राष्ट्रीयाध्यक्ष मनीष राई ने कहा कि संगठन की विशेष भूमिका में धर्म एवं राष्ट्र सर्वोपरि है जो समाज को एकजुट रखने का भाव रखता है उसका स्वागत करते हैं।
अखंड हिंदू स्वाभिमान समाज को अखंड रखने का कार्य करता है जो स्वयं को समाज के प्रति खपा सकता है उसके लिए संगठन एकाग्र रूप से खड़ा है। सदस्यता अभियान के दौरान जिनको भी दायित्व दिया गया है उनके दो ही कार्य हैं समाज को जात-पात से मुक्त बनाकर समानता मात्र हिंदू संबोधित करना और गोरक्षा करना है।
राष्ट्रीयाध्यक्ष मनीष राई ने बताया कि किसी भी राष्ट्र का पतन तब तक नहीं होता जब तक वह अपनी संस्कृति के मूल्यों की रक्षा कर पाता है। हमारा ध्येय यही है कि अपनी संस्कृति को मजबूती प्रदान करें।
बैठक के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उसके बाद दायित्व दिए गए। जिसमें जिला अध्यक्ष महेश बारोटा, जिला संयोजक पंकज, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनमोल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश, महिला राई खंड अध्यक्ष मंजू अटेरना, प्रखंड अध्यक्ष सुशील जाखौली व नरेश पबसरा,अंकित, राई खंड अध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष संदीप, गौरव, बिजेंद्र, योगेश अटेरना, मनौली अध्यक्ष दिशांत, नरेश जाखौली, दिनेश राई, विजय असावरपुर, डॉ. विनोद, सुरेंद्र अटेरना, मोहित जैनपुर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।