{"_id":"69ba93904c99fbf8ce051de5","slug":"video-players-will-now-be-allowed-entry-into-the-stadium-with-their-id-cards-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: स्टेडियम में अब आईडी कार्ड से खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: स्टेडियम में अब आईडी कार्ड से खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री
मदनलाल ढींगरा खेल स्टेडियम में अब खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में बार-बार आ रही दिक्कत को देखते हुए स्टेडियम में आईडी कार्ड सिस्टम शुरू किया गया है। यह फैसला चेयरपर्सन रजनी विरमानी की देखरेख में लिया गया।
पिछले कुछ समय से स्टेडियम में खिलाड़ियों और अन्य लोगों के बीच झगड़े बढ़ रहे थे। कई बार ट्रैक पर टक्कर होने से खिलाड़ियों को चोट लग जाती थी, जिससे उनकी साल भर की मेहनत पर असर पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
अब आमजन के लिए स्टेडियम सुबह 4 से 6 बजे तक और शाम 7 से 8:30 बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम 3 से 7 बजे तक केवल खिलाड़ियों और प्रैक्टिस करने वालों को आईडी कार्ड के माध्यम से एंट्री दी जाएगी।
इस व्यवस्था से खिलाड़ियों को खाली ट्रैक और बेहतर माहौल में प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। वहीं आम लोग भी अपने तय समय पर सैर या व्यायाम कर सकेंगे।
आईडी कार्ड बनवाने के लिए खिलाड़ियों को अपने कोच के माध्यम से सूची में नाम दर्ज कराना होगा। इसके बाद आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज का एक फोटो स्टेडियम कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके आधार पर फोटो वाला आईडी कार्ड जारी किया जाएगा, उसी आईडी कार्ड से खिलाड़ी को स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। यह सुविधा निशुल्क है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।