{"_id":"67baf6264a80af4c360a74d1","slug":"video-sanapata-ma-ma-bharata-rakatavahana-ka-187va-shavara-ma-93-lga-na-kaya-rakatathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में मां भारती रक्तवाहिनी के 187वें शिविर में 93 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में मां भारती रक्तवाहिनी के 187वें शिविर में 93 लोगों ने किया रक्तदान
मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से गांव सनपेड़ा के राजकीय विद्यालय में 187वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। शिविर में कुल 93 लोगों ने गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष के लिए रक्तदान किया। खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज की रक्तकोष टीम ने शिविर में सहयोग किया।
मां भारती रक्तवाहिनी के सदस्य जयदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए ग्रामीणों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं की गई। शिविर में न केवल सनपेड़ा, बल्कि आसपास के ग्रामीणों ने भी रक्तदान किया। महिलाओं ने भी शिविर में रक्त जांच करवाई, इनमें से 10 महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वस्थ न होने के कारण बिना रक्तदान किए वापस लौटना पड़ा। प्रेम गौतम ने बताया कि मां भारती रक्तवाहिनी का एकमात्र उद्देश्य रक्तदान की कमी को पूरा कर जरूरतमंद का जीवन बचाना है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था 9 वर्ष से समाज हित में अपना योगदान देने की राह पर अग्रसर है। युवाओं को हर तीन माह बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में गांव के सरपंच प्रमोद ढाका, जितेंद्र शर्मा, विपिन गौड़ व प्राचार्य सुरेंद्र रोहिल्ला सहित मां भारती रक्तवाहिनी के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।