{"_id":"69aea249af34421ef90649e0","slug":"video-under-project-muskaan-eight-elderly-people-were-given-free-jaws-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत आठ बुजुर्गों को दिए निशुल्क जबड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत आठ बुजुर्गों को दिए निशुल्क जबड़े
प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत नागरिक अस्पताल गोहाना में अभ्युदय जनकल्याण न्यास ने आठ बुजुर्गों को निःशुल्क जबड़े प्रदान किए। इन जबड़ों के मिलने से बुजुर्गों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
न्यास के सदस्य डॉ राकेश रोहिल्ला ने बताया कि अभ्युदय जनकल्याण न्यास पिछले कई सालों से प्रोजेक्ट मुस्कान के माध्यम से बुजुर्गों को निःशुल्क जबड़े उपलब्ध करवा रहा है। पिछले तीन वर्षों में 404 बुजुर्गों को जबड़े दिए जा चुके थे। आज आठ और बुजुर्गों को जबड़े दिए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 412 हो गई है।
उन्होंने बताया कि न्यास की ओर से केवल जबड़े ही नहीं, बल्कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि बुजुर्गों को रोजमर्रा के काम करने में आसानी हो सके।
डॉ राकेश रोहिल्ला ने बताया कि इस सेवा कार्य में कई सामाजिक संस्थाएं समय-समय पर सहयोग करती रही हैं। इनमें भारत विकास परिषद, जेसीआई गोहाना स्टार और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा सहयोगी रही हैं। अब पिछले एक साल से लायंस क्लब गोहाना सिटी इस अभियान में लगातार सहयोग कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही यह सेवा अभियान आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और अधिक बुजुर्गों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।