Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Youths took out a procession in Sonipat to get justice for Manisha, shouted slogans against the government and the police
{"_id":"68a5721c1473742f0200b3da","slug":"video-youths-took-out-a-procession-in-sonipat-to-get-justice-for-manisha-shouted-slogans-against-the-government-and-the-police-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में मनीषा को न्याय दिलाने को युवाओं का जुलूस, सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में मनीषा को न्याय दिलाने को युवाओं का जुलूस, सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर सोनीपत में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने जुलूस निकालकर भिवानी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में मनीषा को इंसाफ मिले लिखे पोस्टर भी थाम रखे थे।
युवाओं ने कहा कि मनीषा को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के बावजूद अब तक पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। युवाओं ने मांग उठाई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में पारदर्शी कार्रवाई हो।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि मनीषा के शव का एम्स में पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष और सही रिपोर्ट सामने आ सके। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे कड़े कदम उठाए जाएं जिससे भविष्य में किसी और मनीषा के साथ ऐसी घटना न हो।
जुलूस के दौरान युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।