{"_id":"69dba7d06d18528ea4063ceb","slug":"video-a-grand-procession-was-taken-out-in-yamunanagar-on-ambedkar-jayanti-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर यमुनानगर में निकली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर यमुनानगर में निकली गई भव्य शोभायात्रा
डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2026, रविवार को यमुनानगर में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा, खालसा कॉलेज रोड द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और अंबेडकर सभाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अनुसार शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर, खालसा कॉलेज रोड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—फव्वारा चौक, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया चौक, सिविल अस्पताल और अन्य स्थानों से गुजरते हुए अंबेडकर भवन (अंबेडकरपुरम) पर समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न संस्थाएं बाबा साहेब की झांकियों के माध्यम से उनके जीवन और विचारों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रेनू बाला और समाजसेवी ऋषि पाल उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान गुरु जी का अटूट लंगर भी चलाया गया। आयोजकों ने झांकियों के साथ आने वाले समूहों से अनुरोध किया गया कि वे दोपहर 2 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं, ताकि शोभा यात्रा समय पर शुरू हो सके। यह आयोजन सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। विशेष अतिथि : शिव कुमार (एसएसई रेलवे), लाभ सिंह (डीजीएम सेवानिवृत्त पीएनबी/ओबीसी), याद राम जोहर (एजीएम सेवानिवृत्त बैंक ऑफ बड़ौदा), श्याम लाल जरोरा (एसडीओ जन स्वास्थ्य), जस्मेर सिंह (एसडीओ, लोक निर्माण विभाग), राज कुमार (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आईटीआई), राम स्वरूप चौधरी (एसबीआई), नंद लाल (हार्दिक ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर एजेंसी), धर्मपाल बहमनी (सेवानिवृत्त एसबीआई), करनैल सिंह (बीईओ), जोगिंद्र सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक), विनोद धींगरा (एक्सईएन बीएसएनएल), डॉ. निर्मल सिंह (एमडी, निर्मल अस्पताल), राज कुमार (सेवानिवृत्त एसबीआई) होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।