{"_id":"6a4ce6a4dd7dad18ca0adafe","slug":"video-bku-locks-pnb-branch-in-yamunanagar-customers-forced-to-return-disappointed-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में भाकियू ने पीएनबी शाखा पर जड़ा ताला, ग्राहकों को लौटना पड़ा बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में भाकियू ने पीएनबी शाखा पर जड़ा ताला, ग्राहकों को लौटना पड़ा बैरंग
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार धरना दिया। इतना ही नहीं बैंक की शाखा के गेट पर ताला जड़ते हुए प्रदर्शन भी किया, जिससे बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। बैंक पहुंचे कई ग्राहक अपने जरूरी कार्य नहीं करा सके और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
धरने के कारण किसी ग्राहक का बैलेंस ट्रांसफर नहीं हो सका तो कोई इमरजेंसी में रिश्तेदार को पैसे नहीं भेज पाया। वहीं कई लोगों की बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याएं भी हल नहीं हो सकीं। कैंप कॉलोनी निवासी मंगत राम ने बताया कि उन्हें राजस्थान में रहने वाले अपने रिश्तेदार के खाते में तत्काल रुपये जमा कराने थे, लेकिन बैंक बंद मिलने के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा। वहीं चीनू ने बताया कि उनके खाते की ट्रांजेक्शन बंद है और लगातार दूसरे दिन भी बैंक बंद मिलने से परेशानी बढ़ गई। जोड़ियां निवासी कमलेश भी नकदी निकालने बैंक पहुंचीं, लेकिन गेट बंद होने के कारण उन्हें भी वापस लौटना पड़ा।
77 वर्षीय किसान मोहन सिंह के मामले में समाध
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।