Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
VIDEO : In Yamunanagar, a couple attempted self-immolation when no action was taken against agents sending people abroad
{"_id":"67bc4c296117eecdc102f9b2","slug":"video-in-yamunanagar-a-couple-attempted-self-immolation-when-no-action-was-taken-against-agents-sending-people-abroad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में विदेश भेजने वाले एजेंटो पर कार्रवाई न होने पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में विदेश भेजने वाले एजेंटो पर कार्रवाई न होने पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास
बेटे को नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजने और बंधक बनाने के मामले में कार्रवाई न होने से आहत दंपति ने लघु सचिवालय पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने लगे तो वहां पर मौजूद युवकों ने उन्हें बचा लिया। आत्मदाह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बात की। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव पताशगढ़ निवासी कर्मवीर अपनी पत्नी के साथ सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय पहुंचा। कर्मवीर अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर पहुंचा। कर्मवीर और उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय पहुंचकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आग लगाने लगे। जैसे ही वहां पर मौजूद कुछ युवकों का उन पर ध्यान गया तो उन्होंने तुरंत ही उनके हाथ से माचिस छीन ली और उन्हें बचा लिया। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर कार्यालय में खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।