Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
VIDEO : less complainants and more officers, only three complaints were received In Samadhan camp in Yamunanagar
{"_id":"674ec73eb15b145df40088bf","slug":"video-less-complainants-and-more-officers-only-three-complaints-were-received-in-samadhan-camp-in-yamunanagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में समाधान शिविर में फरियादी कम और अधिकारी ज्यादा, आईं सिर्फ तीन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में समाधान शिविर में फरियादी कम और अधिकारी ज्यादा, आईं सिर्फ तीन शिकायतें
यमुनानगर नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय में लग रहे समाधान शिविर में फरियादी नहीं पहुंच रहे या नाममात्र पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि शिविर में आने वाले फरियादियों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो सुबह नौ से ग्यारह बजे तक लग रहे शिविरों में फरियादियों के इंतजार में दो घंटे बैठे रहते हैं।
मंगलवार को भी शिविर में सिर्फ तीन ही शिकायतें आईं। इस तरह लोगों का कम रूझान देख निवर्तमान पार्षद शिविरों का समय बदलने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम के आदेश पर 22 अक्तूबर से समाधान शिविर लग रहे हैं। इसकी शुरुआत में काफी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचने लगे थे, पर धीरे-धीरे शिविर में आने वाले लोगों की संख्या कम होती जा रही है।
निवर्तमान पार्षदों में निर्मल चौहान, रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि कम हुए रूझान वजह समाधान शिविर का निर्धारित समय है, जो सुबह नौ से ग्यारह बजे तक है। सर्दी में इस समय पर लोग अपने कामकाज छोड़ शिविर में नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि शिविरों का समय ग्यारह से दोपहर एक बजे तक तय किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने कामकाज निपटाकर शिविर में पहुंच पाएं और अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवा पाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।