Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Shots fired at a tyre dealer's showroom in Yamunanagar; a threatening note in the name of terrorist Kulbir Sidhu was found.
{"_id":"6a537b6589656f7965003974","slug":"video-shots-fired-at-a-tyre-dealers-showroom-in-yamunanagar-a-threatening-note-in-the-name-of-terrorist-kulbir-sidhu-was-found-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा मिला
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा भी चस्पा कर गए।
रविवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों पर गोलियों के निशान, जमीन पर गोलियों के खोखे और मुख्य गेट के नीचे चिपका पर्चा देखकर हड़कंप मच गया। पर्चे में लिखा था, यह तो ट्रेलर है अगली गोली दिमाग में लगेगी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी को पहले कभी रंगदारी की मांग या धमकी नहीं मिली थी। कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।