{"_id":"672b6dc0dd69c7e4d9003998","slug":"video-state-level-legal-literacy-competition-in-yamunanagar-bhiwanis-team-wins-in-skit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता, स्किट में भिवानी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता, स्किट में भिवानी की टीम ने मारी बाजी
यमुनानगर में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विधाओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने प्रतिभा दिखाई। खासकर मंच पर स्किट की प्रस्तुति में एक के बाद एक टीम ने अलग-अलग विषयों पर संदेश दिए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। स्किट प्रतियोगिता में भिवानी टीम प्रथम रही। गुरुग्राम द्वितीय और फतेहाबाद टीम तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में कुरुक्षेत्र प्रथम, रोहतक द्वितीय व रेवाड़ी तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन लेखन में पानीपत प्रथम, सिरसा द्वितीय व गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहा। ऑन स्पॉट पेंटिंग में महेंद्रगढ़ प्रथम, पानीपत द्वितीय व फतेहाबाद तृतीय स्थान पर रहा। काव्य पाठ में जींद प्रथम, हिसार द्वितीय व रोहतक तृतीय पर रहा। डिबेट में कैथल प्रथम, पानीपत द्वितीय व झज्जर तृतीय स्थान पर रहा। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन में कैथल प्रथम, भिवानी द्वितीय व कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। डॉक्यूमेंटरी फिल्म प्रतियोगिता में कैथल प्रथम, सोनीपत द्वितीय व पलवल तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 11000, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 8000 व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 7000 रुपये के नकद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल, मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश प्रताप वत्स मौजूद रहे। मंच संचालन अनामिका व खेम लाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।