Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Strong demonstration of nationwide strike in Yamunanagar, slogans raised against the government at Shaheed Bhagat Singh Chowk
{"_id":"698d7da056a16dd2570c4cef","slug":"video-strong-demonstration-of-nationwide-strike-in-yamunanagar-slogans-raised-against-the-government-at-shaheed-bhagat-singh-chowk-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जोरदार प्रदर्शन, शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जोरदार प्रदर्शन, शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल (भारत बंद) के दौरान यमुनानगर जिले में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, मिड-डे मिल वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोडवेज बस स्टैंड कर्मचारी और अन्य योजना कर्मचारी मिलजुलकर सड़कों पर उतरे। सभी ने शहीद भगत सिंह चौक पर एक बड़ी सभा की और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से कच्चे/ठेका कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन वृद्धि, सम्मानजनक मजदूरी, लेबर कोड्स रद्द करने और निजीकरण रोकने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बुजुर्गों और पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में कुर्बानियां दीं, लेकिन आज की सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने 8 घंटे काम, सुरक्षित नौकरी और बेहतर सुविधाओं की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।