सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck Loaded with Maize Overturns on Family Heading to Renukaji in Yamunanagar; Four Dead, Including Father and Two Daughters

यमुनानगर में रेणुकाजी जा रहे परिवार पर पलटा मक्के से भरा ट्रक, पिता-दो बेटियों समेत चार की मौत

Naveen Naveen
Updated Fri, 29 May 2026 03:34 PM IST
Truck Loaded with Maize Overturns on Family Heading to Renukaji in Yamunanagar; Four Dead, Including Father and Two Daughters
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर लालढांग के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मक्के से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। मृतकों में पिता, उसकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल हैं, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार हिमाचल प्रदेश स्थित श्रीरेणुकाजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। जानकारी के अनुसार चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान (45) लकड़ी रिपेयरिंग का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह पत्नी ऊषा (40) और दोनों बेटियों सिमरन उर्फ सिम्मी (14) व मिनल उर्फ मिनी (12) के साथ रेणुकाजी मंदिर के लिए निकले थे। उनके साथ गांव दौलतपुर निवासी फूल सिंह भी बाइक पर सवार था। दोनों बेटियां फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि ऊषा अपने पति राजेंद्र के साथ दूसरी बाइक पर थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार कलेसर नेशनल पार्क के जंगल से गुजरते हुए लालढांग के पास पहुंचा था। यहां पहाड़ी ढलान और तीखा मोड़ होने के कारण सामने से आ रहा मक्के की बोरियों से लदा ट्रक अचानक असंतुलित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन हिचकोले खाते हुए रॉन्ग साइड में आ गया। दोनों बाइक सवारों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे लगी रेलिंग और पहाड़ी मोड़ के कारण वे फंस गए। इसी दौरान ट्रक दोनों बाइकों पर पलट गया। हादसे में ऊषा बाइक से दूर जा गिरीं, जिससे उनकी जान बच गई, जबकि बाकी चार लोग ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। पुलिस कर्मियों ने भी ट्रक से मक्के की बोरियां हटाकर घायलों और शवों को निकालने का प्रयास किया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। घटनास्थल का मंजर देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घायल ऊषा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार उनकी हालत को देखते हुए अभी तक उन्हें यह नहीं बताया गया है कि उनके पति और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट: राजपुर तहसील में तूफान का कहर, प्राचीन शिवलिंग मंदिर समेत दो मंदिरों को भारी नुकसान

29 May 2026

अमृतसर के रामबाग बांसां वाले बाजार में लगी भीषण आग, एक जिंदा जला

29 May 2026

चित्रकूट में तूफानी कहर: सड़क मार्ग अवरुद्ध, बिजली के खंभे गिरे, बिजली व्यवस्था ध्वस्त

29 May 2026

जगरांव काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू

29 May 2026

अमृतसर में रामदास इलाके में मतगणना शुरू

29 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा ट्रक, तीन युवकों की मौत

29 May 2026

VIDEO: मनकापुर में लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल

29 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: पूजा के दीपक से लगी आग में गृहस्थी जली, घर का सारा सामान जला

29 May 2026

फिरोजपुर में एमएलएम स्कूल में बने केंद्र में मतगणना जारी

गुरुहरसहाय में पीएचसी सेंटर की कृष्णा डायग्नॉस्टिक लैब में आग, सामान जला

मोगा में मतगणना जारी

29 May 2026

पठानकोट में मतगणना शुरू, काउंटिंग सेंटरो पर 250 जवान तैनात

29 May 2026

ममदोट की बस्ती कश्मीर सिंह वाली में सीवरेज सफाई का कार्य शुरू

प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 35 परिवारों के घर का सामान जला

29 May 2026

हमीरपुर: आंधी-तूफान में ढहा निर्माणाधीन पुल का स्लैब, छह मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत

29 May 2026

Mahakal Bhasma Aarti: भांग और चंदन से श्रृंगार करके सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड व कमल देख भाव-विभोर हुए भक्त

29 May 2026

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम, बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ हुई बारिश

29 May 2026

Dehradun: देर रात बदला मौसम, जमकर बरसे मेघ, तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत

29 May 2026

VIDEO: चंदौली में आभूषण कारोबारी को गोली मारकर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

28 May 2026

VIDEO: सोनभद्र में पति ने गमछे से गला घोंटकर ली पत्नी की जान

28 May 2026

VIDEO: सोनभद्र में अगले 36 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

28 May 2026

कानपुर: लिफ्ट और दीवार के बीच आधे घंटे फंसा रहा कर्मचारी

28 May 2026

रील का खुमार: चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट, बिलासपुर में युवती की लापरवाही पर पुलिस का एक्शन

Gurugram: न्यू गुरुग्राम में सड़कों का काम धीमा, मानसून से पहले निर्माण की मांग, देखें रिपोर्ट

28 May 2026

Faridabad: फरीदाबाद का शौर्यवीर छाया, नेशनल बास्केट बॉल चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा की टीम

28 May 2026

VIDEO: संदीप का शव टेकारी पहुंचते ही मचा कोहराम, लखनऊ में बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या

28 May 2026

VIDEO: गाजीपुर में दो करोड़ से होगा सभागार का निर्माण

28 May 2026

VIDEO: गाजीपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर लगेगा आईपीएल फैन पार्क, एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा लाइव मैच

28 May 2026

कानपुर: महिला जनगणना अधिकारी से अभद्रता, रजिस्टर फाड़ने की कोशिश

28 May 2026

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ज्वेलर्स प्रदीप सोनी की हत्या से लोगों में आक्रोश, निकाल कैंडल मार्च

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed