Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Truck Loaded with Maize Overturns onto Two Motorcycles in Yamunanagar; Four Dead, Including Father and Daughters
{"_id":"6a1974014444ae461f07b580","slug":"video-truck-loaded-with-maize-overturns-onto-two-motorcycles-in-yamunanagar-four-dead-including-father-and-daughters-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, पिता-बेटियों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, पिता-बेटियों समेत चार की मौत
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर लालढांग के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मक्के से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। मृतकों में पिता, उसकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चुहड़पुर कलां निवासी राजेंद्र धीमान अपनी पत्नी ऊषा, बेटियों सिमरन उर्फ सिम्मी और मिनल उर्फ मिनी के साथ हिमाचल स्थित श्री रेणुका जी मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। उनके साथ गांव दौलतपुर निवासी रिश्तेदार फूल सिंह भी बाइक पर सवार था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिवार दो बाइकों पर घर से रवाना हुआ था।
बताया जा रहा है कि जब परिवार कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र पार कर लालढांग के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा मक्के से भरा ट्रक ढलान और तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हिचकोले खाता हुआ रॉन्ग साइड में आ गया। दोनों बाइक सवार बचने के लिए सड़क किनारे रेलिंग के पास फंस गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में ट्रक दोनों बाइकों पर पलट गया।
हादसे में ऊषा बाइक से दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन राजेंद्र धीमान, उनकी बेटियां सिमरन और मिनल तथा रिश्तेदार फूल सिंह ट्रक के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
मक्के की बोरियों से लदे ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालना काफी मुश्किल रहा। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पहले ट्रक से बोरियां हटाईं, जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें पन्नियों में समेटकर एक स्थान पर रखा गया। यह मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
घायल ऊषा को पहले सिविल अस्पताल रादौर ले जाया गया, जहां से उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार ऊषा के कंधे में फ्रैक्चर आया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि ऊषा को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि हादसे में उसके पति और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान राजेंद्र धीमान (45), सिमरन उर्फ सिम्मी (14), मिनल उर्फ मिनी (12) निवासी चुहड़पुर कलां तथा फूल सिंह निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।