{"_id":"69eca6ca11194e85fb08b72a","slug":"video-bilaspur-foundation-stone-laid-for-31-foot-tall-hanuman-statue-at-hanuman-tila-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हनुमान टीला में 31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हनुमान टीला में 31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का शिलान्यास
बिलासपुर जिले के हनुमान टीला में रविवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला। यहां 31 फीट ऊंची हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। हनुमान टीला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। भूमि पूजन के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य, ट्रस्टीगण और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हनुमान टीला में बाबा कल्याण दास जी की 29 फीट ऊंची, महर्षि वेद व्यास जी की 31 फीट ऊंची मूर्तियों का भी विधिवत अनावरण किया गया। अनावरण के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा आयोजन और अधिक भव्य व श्रद्धामय बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हनुमान टीला में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया। ट्रस्ट प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमि पूजन के बाद शीघ्र ही 31 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह प्रतिमा पूर्ण होने के बाद बिलासपुर जिले में आस्था का एक नया केंद्र बनेगी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील भी की है। हनुमान टीला में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भी समापन इस अवसर पर किया गया। यह आयोजन श्री श्री 1008 बाबा कल्याण दास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया था। ट्रस्ट की ओर से हनुमान टीला परिसर में गोशाला का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में चार गायों का पालन किया जा रहा है। ट्रस्ट ने बताया कि आने वाले समय में यहां और अधिक गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद ट्रस्ट सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी मिलकर हनुमान टीला के विकास और धार्मिक सौंदर्यीकरण कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।