{"_id":"6a212915c3151d99640d4a67","slug":"video-bilaspur-major-uproar-at-garamod-toll-plaza-operations-brought-to-a-standstill-due-to-employees-strike-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गरामोड़ टोल प्लाजा पर बड़ा बवाल, कर्मचारियों की हड़ताल से ठप हुआ पूरा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गरामोड़ टोल प्लाजा पर बड़ा बवाल, कर्मचारियों की हड़ताल से ठप हुआ पूरा संचालन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन स्थित गरामोड़ टोल प्लाजा वीरवार को उस समय अचानक तनाव और बवाल का केंद्र बन गया जब टोल संचालन करने वाली कंपनी के कुछ अधिकारियों पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे। घटना के बाद मौके पर माहौल पूरी तरह गरमा गया और देखते ही देखते टोल प्लाजा पर कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों और कंपनी अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारियों पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लग गए। इस घटना से टोल पर मौजूद अन्य कर्मचारी भी आक्रोशित हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार कर दिया और टोल बूथों से हट गए। कुछ ही देर में सभी लेन पर काम बंद हो गया और टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह ठप पड़ गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री कर दिया। इसके चलते वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना किसी शुल्क के निकलने दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।