{"_id":"68b80538d4146cae0109805d","slug":"video-bilaspur-mp-anurag-thakur-interacted-with-people-in-naina-devi-took-stock-of-the-damage-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सांसद अनुराग ठाकुर ने नयना देवी में लोगों से किया संवाद, नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सांसद अनुराग ठाकुर ने नयना देवी में लोगों से किया संवाद, नुकसान का लिया जायजा
सांसद अनुराग ठाकुर आज बिलासपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडयाली, नयना देवी, सदर और घुमारवीं में आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। सुबह उन्होंने नयना देवी जी में नुकसान का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर ने कनफारा, मंडयाली क्षेत्र में भी जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को समझा। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से तेजी से राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान लोगों ने ढह गए घरों, फसल नुकसान और संपर्क मार्गों की स्थिति जैसी परेशानियों से अवगत कराया। उनके साथ विधायक रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।