{"_id":"6a4ce3c894522452660f3e38","slug":"video-bilaspur-param-vir-chakra-awardee-sanjay-kumar-interacted-with-students-at-barthin-school-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने बरठीं स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने बरठीं स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं में सोमवार को परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार विद्यार्थियों से रूबरू हुए। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सेना में सेवा, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कठिन चुनौतियों का सामना करने और जीवन में सफलता से जुड़े विषयों पर उनसे सवाल पूछे। सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने और अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और टीम भावना ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने परमवीर चक्र विजेता के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।