{"_id":"6604151d595bbbc4d1026a0f","slug":"video-chief-electoral-officer-manish-garg-said-names-can-be-registered-in-the-voter-list-till-may-4","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बोले- 4 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बोले- 4 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं नाम
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्थापित झंडूता और घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्रों के मतगणना सभागार, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने नए मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा की 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा 4 मई तक सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। 1 जून को हिमाचल में चुनाव है। सभी इसमें बढ़चढ़ के भाग लें। इस अवसर पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) घुमारवीं गौरव चौधरी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।