{"_id":"69132b6bdf728722aa012cc9","slug":"video-jamwal-said-that-the-central-government-has-given-rs-25-crore-for-the-reconstruction-and-repair-of-roads-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमवाल बोले-केंद्र सरकार ने सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए दिए 25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमवाल बोले-केंद्र सरकार ने सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए दिए 25 करोड़
हिमाचल प्रदेश में 2023 में प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी। केंद्र सरकार ने सड़कों के पुनर्निर्माण, मरम्मत के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसकी पहली किश्त भी जारी हो गई है। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताने के साथ ही प्रदेश सरकार पर तीखा हमला भी किया है। कहा कि प्रदेश सरकार तो पिछले करीब ढाई वर्ष में आपदा से बाधित हुई सड़कों से मलबा और मिट्टी तक नहीं हटा पाई है। अब केंद्र से मिली मदद से इन सड़कों का कायाकल्प होगा। 2023 में प्राकृतिक आपदा से सदर विधानसभा क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ था। कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सड़कों को किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं कहा जाता है। इसके मद्देनजर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर केंद्र को भेजा गया था। इसके आधार पर केंद्र सरकार ने लगभग 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।