{"_id":"6a5de76c6a46ef5ecb058f77","slug":"video-shri-naina-devi-temple-live-darshan-solar-huts-bilaspur-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Naina Devi Temple: श्री नयना देवी मंदिर में लाइव दर्शन और 16 आधुनिक सोलर हट्स की शुरुआत, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naina Devi Temple: श्री नयना देवी मंदिर में लाइव दर्शन और 16 आधुनिक सोलर हट्स की शुरुआत, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नई आधुनिक व्यवस्थाओं की शुरुआत की गई है। श्रावण अष्टमी मेले से पहले मंदिर परिसर में लाइव ब्रॉडकास्टिंग व्यवस्था और 16 आधुनिक सोलर हट्स का शुभारंभ किया गया। इन सुविधाओं का उद्घाटन उपायुक्त एवं श्री नयना देवी मंदिर न्यास के आयुक्त राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मंदिर न्यास का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और उनकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि मंदिर में शुरू की गई लाइव ब्रॉडकास्टिंग व्यवस्था के माध्यम से कतारों में खड़े श्रद्धालु और मंदिर परिसर के अन्य हिस्सों में मौजूद लोग भी माता के दर्शन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इससे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
मंदिर परिसर में लगाए गए 16 आधुनिक सोलर हट्स श्रद्धालुओं को आराम देने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल सुविधा भी प्रदान करेंगे। इन हट्स में बैठने की व्यवस्था के अलावा मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम और आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर न्यास इन नई व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण मान रहा है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक आधारित योजनाएं लागू की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।