{"_id":"6a50b6471b8c5b6bb30c7c49","slug":"video-chamba-ncc-cadets-drill-disaster-management-training-independence-day-2026-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba NCC Training: स्वतंत्रता दिवस परेड से पहले एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba NCC Training: स्वतंत्रता दिवस परेड से पहले एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:37 PM IST
Link Copied
आगामी 15 अगस्त के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए संस्थागत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी के पीआई स्टाफ हवलदार रवि कुमार और हवलदार विनीत ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुशासन, समन्वय, परेड की तकनीक और टीम भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को नियमित अभ्यास करने और स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता एवं एसोसिएट एनसीसी अधिकारी धीरज सिंह ठाकुर ने आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान बचाव, प्राथमिक उपचार, त्वरित प्रतिक्रिया तथा राहत कार्यों में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासित, जागरूक और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण में कुल 49 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें प्रथम वर्ष के 24 और द्वितीय वर्ष के 25 कैडेट्स शामिल रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना ठाकुर ने प्रशिक्षण को विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने पीआई स्टाफ, एनसीसी अधिकारी और सभी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।