{"_id":"68be9ed1efd072724f0c4f7d","slug":"video-dharamshala-jairam-thakur-said-long-term-thinking-is-necessary-to-save-himachal-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल को बचाने के लिए लंबी सोच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल को बचाने के लिए लंबी सोच जरूरी
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए तात्कालिक उपायों के साथ लंबी सोच के साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा में हजारों लोग बेघर हुए, सेब सीजन और पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिन पर गंभीरता से काम होना चाहिए। जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सभी सांसदों के साथ मिलकर दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की गई, जिसके परिणामस्वरूप हिमाचल को अब तक 2005 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को जनता के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए। जयराम ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि कई स्थानों पर जहां खनन गतिविधियां नहीं होतीं, वहां भी भूस्खलन और जान-माल की हानि हुई है। इसका कारण अत्यधिक बारिश है, जिसने प्रदेश को गहरी चोट पहुंचाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।