{"_id":"6a4363591dfec97cc108619e","slug":"video-kangra-brother-dies-road-accident-after-sisters-farewell-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: बहन की विदाई के बाद भाई की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: बहन की विदाई के बाद भाई की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:04 PM IST
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के बढ़ाल गांव में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा ऐसे समय हुआ जब वह अपनी बहन की विदाई के बाद घर लौट रहा था।
मृतक की पहचान दिनेश शर्मा (30) पुत्र घनश्याम शर्मा, निवासी बढ़ाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात उसकी बहन का विवाह तलवाड़ा में संपन्न हुआ था। मंगलवार सुबह विदाई के बाद दिनेश कार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बढ़ाल के समीप उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दिनेश वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन सुबह का समय होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही संसारपुर टैरस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ घंटे पहले बेटी की विदाई हुई थी, वहीं बेटे की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।