{"_id":"684173ea49b8c87a6e043207","slug":"video-a-cow-sanctuary-will-be-built-in-bijhari-cm-sukhu-expressed-his-consent-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बिझड़ी में बनेगा गो अभयारण्य, सीएम सुक्खू ने जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बिझड़ी में बनेगा गो अभयारण्य, सीएम सुक्खू ने जताई सहमति
सुजानपुर के खैरी के बाद बड़सर के बिझड़ी में भी गो अभयारण्य स्थापित किया जाएगा। यहां पर 136 कनाल भूमि चिन्हित की गई है। इस भूमि में पानी और चारे की उपलब्धता है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस लोकेशन के लिए सहमति जताई है। पूर्व में जिला प्रशासन ने इसके लिए नादौन के कोहला में जगह का निरीक्षण किया था लेकिन यहां पर ब्यास नदी से बाढ़ की आशंका के चलते इसे फाइनल नहीं किया गया है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि 136 कनाल भूमि में पानी और चारे की उपलब्धता की बेहतर संभावना है। यहां पर पेड़-पौधे भी काफी है, जिससे पशुओं के रखरखाव में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। 63 कनाल सरकारी जमीन है जबकि 73 कनाल वन भूमि भी उपलब्ध है। जमीन को पशुपालन विभाग के नाम हस्तातंरित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद यहां पर गो अभयारण्य के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इस कार्य के लिए फंडिग आपेक्षित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।