{"_id":"6a69f42bca617a5a010ae653","slug":"video-bhoranj-bassi-commercial-complex-foundation-stone-suresh-kumar-hamirpur-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भोरंज के बस्सी में बनेगा आधुनिक व्यावसायिक केंद्र, 3.65 करोड़ की परियोजना का विधायक सुरेश कुमार ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भोरंज के बस्सी में बनेगा आधुनिक व्यावसायिक केंद्र, 3.65 करोड़ की परियोजना का विधायक सुरेश कुमार ने किया शिलान्यास
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:08 PM IST
Link Copied
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी चौक में स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक व्यावसायिक केंद्र का बुधवार को विधायक सुरेश कुमार ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के पहले ब्लॉक और पार्किंग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक पर लगभग 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दो मंजिला इस परिसर में करीब 115 आधुनिक दुकानें विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद भोरंज के समग्र विकास को गति मिली है। क्षेत्र में रिंग रोड, खेल मैदान, रेन शेल्टर, सार्वजनिक शौचालय तथा बस्सी चौक से भकरेड़ी चौक, तरक्वाड़ी चौक और आसपास के क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाने की योजनाओं पर भी कार्य किया जाएगा।
सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज में बीडीओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। न्यायिक परिसर का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। बस्सी अस्पताल में 12 चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा यहां अल्ट्रासाउंड और अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 24.50 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ब्यास नदी से 45 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं, बलोखर से मुंडखर क्षेत्र के लिए गोविंदसागर झील से 93 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और बड़ा खेल मैदान विकसित किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के लिए भी बजट उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक का स्वागत करते हुए परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, बीडीसी अध्यक्ष पूनम कुमारी, एएसपी लालमन शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।