{"_id":"6a69e66444938933a400a6e1","slug":"video-rajni-patil-school-education-board-visit-shagun-dutt-reaction-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शगुन दत्त बोले- शिक्षा बोर्ड दौरे पर भाजपा की टिप्पणी गैरजरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शगुन दत्त बोले- शिक्षा बोर्ड दौरे पर भाजपा की टिप्पणी गैरजरूरी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:09 PM IST
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया को गैरजरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल का दौरा शिक्षा व्यवस्था और बोर्ड की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से था, लेकिन भाजपा ने इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया।
शगुन दत्त शर्मा ने जारी बयान में कहा कि रजनी पाटिल देश के सर्वोच्च सदन की वरिष्ठ सदस्य रह चुकी हैं और संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने शिक्षा के अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषय संसद में उठाए हैं। ऐसे में उनका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का दौरा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और बोर्ड की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता राकेश जमवाल ने इस दौरे पर अनावश्यक टिप्पणी कर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया। शगुन दत्त ने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखकर देखती रही है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमों के विपरीत नियुक्तियां की गईं। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।