{"_id":"6851562138b37a2ce101f350","slug":"video-bjp-organized-a-resolution-meeting-for-developed-india-in-baroha-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भाजपा ने बरोहा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भाजपा ने बरोहा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के भाजपा ग्रामीण मंडल ने मंगलवार को बरोहा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। इस संकल्प सभा में विधायक सदर हमीरपुर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। जबकि सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सभी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपना हर संभव योगदान दें। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। सभी ने इस संकल्प में अपना बहुमूल्य योगदान देने का प्रण लिया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के विकास के लिए शानदार काम कर रही है। आज तक के इतिहास में ऐसी सरकार न आई है और न ही कभी आएगी। केंद्र की भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। अब चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा की बात हो, विदेश नीति की बात हो या अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात हो केंद्र सरकार ने अतुलनीय कार्य किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, महामंत्री प्रमोद पटियाल, वीना शर्मा, पुरूषोतम ठाकुर, सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।