{"_id":"66040d0d9fcdd268bb03f3f2","slug":"video-dr-rajeev-bindal-said-congress-does-not-need-bjp-but-damage-control-in-the-byelections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉ. राजीव बिंदल बोले- उपचुनाव में डैमेज कंट्रोल की जरूरत भाजपा नहीं कांग्रेस को है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉ. राजीव बिंदल बोले- उपचुनाव में डैमेज कंट्रोल की जरूरत भाजपा नहीं कांग्रेस को है
हिमाचल में उपचुनाव के चलते डैमेज कंट्रोल करने की जरूरत भाजपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को है। अभी कांग्रेस 34 विधायकों पर है। बाद में कहां होगी उन्हें देखना होगा। कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए आखिर क्यों उनके विधायक पार्टी छोड़ कर गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हमीरपुर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। बिंदल ने दावा किया कि भाजपा में कहीं विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीति की अति दुर्लभ परिस्थितियां हैं। कांग्रेस के वर्तमान विधायकों को भाजपा ने टिकट दिए हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़ कर पार्टी का समर्थन करने की वह अपील कर रहे हैं। भाजपा ने हर चुनौती को पार किया है। कांग्रेस युक्त भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस विचार से मुक्त भारत है। परिवारवाद व देश की विदेश में बुराई करने की विचारधारा से मुक्ति है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू के व्यवहार के कारण विधायक पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए हैं। अपने ही लोगों पर सीएम सुक्खू आरोप लगा रहे हैं। सीएम के अपने कारण से ये नेता कांग्रेस से टूटे हैं। यह नेता सीएम पर मानहानि का दावा करेंगे। मंडी की प्रत्याशी कंगना रणौत को बनाकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है। कांग्रेस की प्रवक्ता की उनपर की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय है। 2027 के विस चुनावों से पहले कांग्रेसी विधायक भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। इसका अर्थ है कि कांग्रेस सरकार फेल हो गई है। फिलहाल उपचुनाव है और 2027 के विस चुनावों में स्थितियां अलग होंगी। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शिमला में सरकारी होटल में कांग्रेस सरकार के प्रायोजित घटनाक्रम के चलते एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।