{"_id":"67f3b343d5768a429d00766c","slug":"video-fire-broke-out-in-the-forest-near-forest-rest-house-bharedi-the-wood-depot-was-also-engulfed-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वन विश्राम गृह भरेड़ी के पास जंगल में लगी आग, लकड़ी के भंडार को भी चपेट में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वन विश्राम गृह भरेड़ी के पास जंगल में लगी आग, लकड़ी के भंडार को भी चपेट में लिया
उपमंडल भोरंज के तहत वन विश्राम गृह भरेड़ी के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने विभाग के लकड़ी के भंडार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण स्टोर का छज्जा भी जल गया। हालांकि अग्रिश्मन विभाग कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है, जब भरेड़ी के जंगल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वन विभाग के लकड़ी के भंडार के आसपास रखी लकड़ी का भंडार भी इसकी चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और तुरंत अग्रिश्मन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अथक प्रयासों से कुछ लकड़ी को जलने से तो बचा लिया लेकिन तब तक काफी लकड़ी और वन संपदा राख हो गई थी। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं लेकिन वन विभाग का मानना है कि यह घटना सुनिश्चित लग रही है, जिसमें असामाजिक तत्वों की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।