{"_id":"6a1d935807b1ea009109c3d5","slug":"video-four-injured-after-road-caves-in-near-jaladi-on-nadaun-hamirpur-four-lane-highway-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर जलाड़ी के पास सड़क धंसने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर जलाड़ी के पास सड़क धंसने से चार घायल
उपमंडल नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर रविवार देर रात जलाड़ी गांव के समीप सड़क के बीच 10 फीट गहरा और डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा बनने से चार अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं। इसमें स्कूटी सवार एक युवती सहित कुल चार लोग घायल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सड़क निर्माण में कथित लापरवाही बरतने पर एनएचएआई के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायलों में वैशाली शर्मा पुत्री सोमदत्त शर्मा निवासी गांव कुठेड़ा, जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। गड्ढे के कारण उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में लगातार वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने दुर्घटनास्थल के समीप सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते व नियमों के विपरीत कार्य करते हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी गौरवजीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निर्मल सिंह पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।