{"_id":"69da54356adea9b11602391b","slug":"video-hamirpur-actor-raza-murad-said-that-struggle-makes-a-person-strong-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अभिनेता रजा मुराद बोले संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अभिनेता रजा मुराद बोले संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है
सपने देखना बहुत जरूरी है, लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए अनुशासन, मेहनत और धैर्य उससे भी अधिक जरूरी है। संघर्ष से घबराएं नहीं, संघर्ष ही इंसान को मजबूत बनाता है। सफलता की असली पहचान देता है। निजी विश्वविद्यालय में आयोजित हिमालयन श्री अवार्ड 2026 (सीजन-3) में पहुंचे अभिनेता रजा मुराद ने यह शब्द कहे। रजा मुराद ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में सफर भी आसान नहीं था। मैंने भी कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अभिनय केवल संवाद बोलना नहीं, बल्कि एक साधना है। उन्होंने अपने लंबे कॅरियर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं और हमेशा अनुशासन को सबसे महत्वपूर्ण माना है। उनके अनुसार समय का पाबंद होना एक कलाकार की पहचान है। सिनेमा में बदलाव पर उन्होंने कहा कि पहले के दौर में विलेन का अलग ही रुतबा और खौफ हुआ करता था। जब खलनायक पर्दे पर आता था तो दर्शक सच में डर जाते थे, लेकिन आज के दौर में हीरो और हीरोइन भी नेगेटिव या ग्रे शेड्स वाले किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्मों में किरदारों की परिभाषा बदल गई है और कहानियां स्टीरियोटाइप से हटकर बनाई जा रही हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। रजा मुराद ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, कला, संस्कृति सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देश भर की प्रतिभाओं को हिमालयन श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित हस्तियों ने इसे अपने कार्यों की पहचान मिलने का महत्वपूर्ण मंच बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।