{"_id":"69da439c1ec828993708d2ce","slug":"video-bjp-held-a-rally-in-sujanpur-against-the-state-government-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुजानपुर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली, राजेंद्र राणा बोले- सड़कों की हालत दयनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुजानपुर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली, राजेंद्र राणा बोले- सड़कों की हालत दयनीय
हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ सुजानपुर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा की अगुवाई में विश्रामगृह से लेकर के उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में सुजानपुर व टौणी देवी के भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय है, पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और उसके मंत्री इन समस्याओं से बेपरवाह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा और प्रदेश में मित्रों का राज स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।