{"_id":"69da3c932ca95fe53307596b","slug":"video-nit-nimbus-showcases-innovation-and-technological-prowess-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एनआईटी निंबस में नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एनआईटी निंबस में नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित वार्षिक तकनीकी उत्सव निंबस 2026 के दूसरे दिन नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रोटोटाइप प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जहां छात्रों ने समाज से जुड़े उपयोगी प्रोजेक्ट पेश किए। दिनभर चली प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारों से फैकल्टी निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि शाम होते ही कैंपस में रोबोवार्स, आरसी कार रेस और ड्रोन सॉकर ने रोमांच का माहौल बना दिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ नजर आई। टीम हर्मेटिका ने जैविक कचरे से बिजली उत्पादन और पानी शुद्धिकरण का मॉडल पेश किया। फायर वोल्ट टीम ने खेतों के ग्रीन वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन का समाधान प्रस्तुत किया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीम ने हैबिट गार्ड नामक ऐप विकसित किया, जो स्क्रीन टाइम की निगरानी कर अच्छी आदतें विकसित करने में मदद करता है। शाम के सत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। रोबोवार्स में रोबोट्स की टक्कर ने दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं आरसी कार रेस और ड्रोन सॉकर में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष ननोटी ने कहा कि इस बार टेकफेस्ट में प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। कृषि, हेल्थकेयर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े नवाचार वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने और समाज के लिए उपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर संकाय सदस्य, डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, विनोद कुमार, डॉ. राकेश शर्मा तथा डॉ. कीर्ति महाजन शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।