Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
गोंडा में एचटी लाइन का तार टूटने से पत्रकार की मौत, मदद न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
{"_id":"69da0407a660b04f6805eeb2","slug":"video-gada-ma-ecata-lina-ka-tara-tatana-sa-patarakara-ka-mata-mathatha-na-malna-para-sapa-parathasha-athhayakashha-na-tha-aathalna-ka-catavana-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में एचटी लाइन का तार टूटने से पत्रकार की मौत, मदद न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में एचटी लाइन का तार टूटने से पत्रकार की मौत, मदद न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
यूपी के गोंडा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पत्रकार रंजीत तिवारी की मौत के मामले को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। केवल वादों तक सीमित है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक-दो दिन में पीड़ित परिवार को मदद नहीं मिली तो गोंडा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
वह जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट ‘गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6’ के समापन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने ने ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में नए पावर प्लांट नहीं लगाए गए हैं। पूर्व सरकार के कार्यों के कारण ही आज गांवों तक बिजली पहुंच पा रही है।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के सम्मान में आयोजित इस टूर्नामेंट से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। वे आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश इलेवन ने गोंडा पुलिस लाइन इलेवन को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उप-विजेता को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का वर्चुअल उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।