{"_id":"69d93a83bd5b4c32d6084d8a","slug":"boundary-wall-construction-gained-momentum-in-nine-government-schools-gonda-news-c-100-1-gon1001-155946-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौ राजकीय स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौ राजकीय स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण को मिली रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चल रहा बाउंड्रीवॉल का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। शासन ने 1.06 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है, जिससे निर्माण में तेजी आएगी।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के नौ राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें राजकीय बालिका हाईस्कूल रांगी, राजकीय बालिका हाई स्कूल पहाड़ापुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल त्योरासी, राजकीय बालिका हाईस्कूल सेहरिया कला, राजकीय हाईस्कूल सिसई टिकरिया, राजकीय हाईस्कूल मधवापुर टिकरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मसकनवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हिंदू नगर खास, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलौना हलधरमऊ शामिल हैं।
अब तक बजट के अभाव में निर्माण धीमी गति से चल रहा था, लेकिन दूसरी किस्त जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड (यूपी सिडको) ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।
Trending Videos