सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Names of 1.42 lakh new voters added in special intensive revision

Gonda News: विशेष गहन पुनरीक्षण में जुड़े 1.42 लाख नए मतदाताओं के नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Names of 1.42 lakh new voters added in special intensive revision
विज्ञापन
गोंडा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार काे हुआ। पुनरीक्षण के दौरान 1.42 लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हुए हैं। जिले में अब 12.13 लाख पुरुष और 10.01 लाख महिला और 49 ट्रांसजेंडर के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 22.16 लाख हो गई है। एक सप्ताह तक सभी बूथों पर प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर भी अपना नाम सूची में देख सकेंगे।
Trending Videos


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान सभी को अंतिम तौर पर प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रकाशित सूची राजनीतिक दलों के साथ बूथों, ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक जुड़े महिलाओं के नाम :
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में सबसे अधिक 71,232 महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके साथ 71,075 पुरुष और तीन ट्रांसजेंडर को मिलाकर कुल 1.42 लाख मतदाताओं का नाम पुनरीक्षित सूची में जोड़े गए हैं। इसी तरह से मृतक, स्थानांतरित और शिफ्टेड वोटरों में 3,105 पुरुष, 5,942 महिला और एक ट्रांसजेंडर को मिलाकर कुल 9,048 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।

एसआईआर के बाद बीते छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसमें 11.45 लाख पुरुष, 9.36 लाख महिला और 49 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल किए गए थे। इसके बाद दावे व आपत्तियां के साथ ही अनमैप और तार्किक विसंगति दूर करने के लिए मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई की गई है।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि अंतिम सूची में पूरी तरह से गंभीरता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed