सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Title match between Gonda Police Line and Ekta XI Bhopal

Gonda News: गोंडा पुलिस लाइन व एकता इलेवन भोपाल में खिताबी मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Title match between Gonda Police Line and Ekta XI Bhopal
विज्ञापन
गोंडा। नगर के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे मुलायम सिंह यादव स्मृति गोंडा प्रीमियर लीग (जीपीएल) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें गोंडा पुलिस लाइन व एकता इलेवन भोपाल ने जीत दर्ज की। शुक्रवार देर शाम फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Trending Videos

सेमीफाइनल मैच में पहला मुकाबला गोंडा जनता मेडिकल बनाम गोंडा पुलिस लाइन के बीच खेला गया। इस मैच में जनता मेडिकल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा पुलिस लाइन की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में रजत सिंह, कामरान खान और रवि बनारस के दम पर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनता मेडिकल की टीम 29 रन से हार गई। इसी के साथ गोंडा पुलिस लाइन की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रजत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राहुल इलेवन बाराबंकी व एकता इलेवन भोपाल के बीच खेला गया। इस मैच में भोपाल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाराबंकी की टीम की ओर से अमन यादव के नाबाद 86 रनों की पारी की 136 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। भोपाल की टीम ने एक ओवर शेष रहते महज दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। गोंडा पुलिस लाइन व एकता एलेवन भोपाल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed