सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four thieves who stole goats from luxury vehicles arrested

Gonda News: लग्जरी वाहनों से बकरी चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four thieves who stole goats from luxury vehicles arrested
विज्ञापन
वजीरगंज। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में लग्जरी वाहनों से बकरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को भोर में दुर्जनपुर घाट-कोडर मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो स्कार्पियो वाहन, चोरी की छह बकरियां और तेईस हजार आठ सौ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
Trending Videos

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रफीक निवासी ककहरी दरगाह शरीफ बहराइच शामिल है। शकील निवासी कचहरी स्टेशन सड़क, शमशुद्दीन निवासी मंगलपुरवा उमरी बेगमगंज भी पकड़े गए हैं। चौथा आरोपी रहीस फोरबिसगंज नगर कोतवाली गोंडा का निवासी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने इस सफल अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह गोंडा और आसपास के जिलों में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने अपराध स्वीकार किए हैं। बताया कि सोमवार को उन्होंने तरबगंज क्षेत्र से नौ बकरियां चोरी की थीं। इसके अगले दिन मंगलवार को करनैलगंज से दस बकरियां चोरी की गई थीं। पकड़े गए आरोपियों में शमशुद्दीन पर पहले से नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रफीक पर भी छह आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस अभियान में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह और राजदेव यादव भी पुलिस टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed