{"_id":"6a4a1dc5837be3fb130534ea","slug":"video-hamirpur-hindu-raksha-manch-meeting-cow-demand-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिंदू रक्षा मंच बैठक में बड़ा बयान, हर हिंदू घर में गाय अनिवार्य करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिंदू रक्षा मंच बैठक में बड़ा बयान, हर हिंदू घर में गाय अनिवार्य करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:33 PM IST
Link Copied
हिंदू रक्षा मंच की प्रांत कार्यकारिणी बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं समाजसेवी रोहित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक को संबोधित करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती जनसंख्या है, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हर हिंदू परिवार के घर में गाय का होना अनिवार्य किया जाना चाहिए और इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए।
बैठक में हिंदू रक्षा मंच के संस्थापक अध्यक्ष कमल गौतम ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लव जिहाद, अवैध गतिविधियों, अवैध अतिक्रमण, धर्मांतरण और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती इन चुनौतियों का समाधान केवल जनजागरूकता, शिक्षा और कानून के प्रति सम्मान से ही संभव है। साथ ही उन्होंने संगठित होकर समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मिलाप सिंह, सुनील दत्त, कार्यकारी अध्यक्ष खुशहाल सिंह गुलेरिया, सचिव प्रीतम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर, उषा धीमान, संजीव धीमान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।