{"_id":"684191d634651588670ae7fd","slug":"video-hamirpur-in-the-girls-category-kunjpura-defeated-sujanpur-2-0-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: छात्रा वर्ग में कुंजपुरा ने सुजानपुर को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: छात्रा वर्ग में कुंजपुरा ने सुजानपुर को 2-0 से हराया
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट–2025 (ग्रुप-ए) के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में मेज़बान सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल कपूरथला को 1-0 से पराजित किया। वहीं अंडर-17 लड़कों के वर्ग में सैनिक स्कूल कपूरथला ने वापसी करते हुए सुजानपुर टिहरा को 1-0 से शिकस्त दी। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा और सैनिक स्कूल नगरोटा के बीच खेला गया। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा को 2-0 से हराया। अंडर-17 लड़कों की श्रेणी में सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा को 3-0 से पराजित किया। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में सैनिक स्कूल कपूरथला ने वुड्स पार्क सैनिक स्कूल को 2-0 से हराया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में सैनिक स्कूल कपूरथला और सैनिक स्कूल कुंजपुरा के बीच खेला गया मैच बिना किसी गोल के 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में छह जून को भी मुकाबले खेले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।