{"_id":"6827077dceaebeaf7d057e6f","slug":"video-hamirpur-military-honor-ceremony-held-in-sujanpur-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी मंडल सुजानपुर की ओर से शुक्रवार को सैनिक सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक तक सुजानपुर बस स्टैंड नजदीक ब्रह्म मूर्ति चौक के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम में व्यापार वर्ग और सैनिकों ने भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से भारतीय सेवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और इसके साथ-साथ इस लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को भी दी श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। सुजानपुर व्यापारी वर्ग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ व्यापार मंडल के राज्य कार्यकारिणी सदस्य गौरव ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे पाकिस्तान नतमस्तक हुआ भारतीय सेना ने वो करके दिखाया जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था किसी ने सच कहा है कि अगर सैनिक सरहद पर जागता है तो हम लोग घरों पर चैन की नींद सोते हैं इस मौके पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।