{"_id":"69833126c1866639570f0b6f","slug":"video-hamirpur-suman-bharti-said-the-modi-government-at-the-center-is-continuously-insulting-mahatma-gandhi-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुमन भारती बोले- केंद्र की मोदी सरकार लगातार कर रही महात्मा गांधी का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुमन भारती बोले- केंद्र की मोदी सरकार लगातार कर रही महात्मा गांधी का अपमान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में बुधवार को सुजानपुर बाजार में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली गई। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह इस मौके पर उपस्थित रहे। रैली के बाद उपमंडल अधिकारी सुजानपुर विकास शुक्ला के माध्यम से एक मांग पत्र केंद्र सरकार को भेजा गया। विरोध रैली में जिलाध्यक्ष सुमन भारती मजदूर की वेशभूषा में बेलचा और तसला उठाकर शामिल हुए। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार महात्मा गांधी का अपमान करती आई है और इस बार मनरेगा के नाम के साथ छेड़छाड़ करके इस योजना को बदलने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र की सरकार जो मनरेगा योजना को बदलने का कार्य कर रही है वह सही नहीं है। मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार महात्मा गांधी का भी अपमान कर रही है जो कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम को बदलकर बीवी जी राम जी किया गया लेकिन उसके भीतर जो नियम समाज के निर्धन वर्ग के लिए बनाए गए थे उन्हें भी बदलने का कार्य किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार देश और प्रदेश के निर्धन वर्ग मजदूर वर्ग को खत्म करना चाहती है और इस योजना का नाम बदलकर इसका प्रारूप बदलकर इसकी शुरुआत उन्होंने की है, लेकिन कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।